सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर विधायक ने दिया धरना
कानपुर, जून 14 -- चकेरी। कैंट विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों निर्माण की मांग को लेकर रविवार को विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुजातगंज क्रॉसिंग के पास धरना दिया और पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। विधायक रूमी ने बताया कि सीओडी क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम, श्याम नगर तक की जर्जर सड़क और सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग का निर्माण का काम कई सालों से लटका हुआ है। सड़कों के गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों की ओर से नवंबर में सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसीलिए बारिश से पहले सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.