नैनीताल, अप्रैल 21 -- भीमताल, संवाददाता। शहरी विकास एवं जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नैनीताल प्रदेश का वीवीआईपी जिला है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अतः प्रशासन मानसून से पूर्व सड़कों का सुधारीकरण और उन्हें गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्राथमिकता से पूरा करें।उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों को जाम की समस्या न हो और गर्मी में लोगों को पेयजल की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग को झीलों के गिरते जलस्तर का स्थायी समाधान निकालने को भी कहा। वहीं वनाग्नि की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने और 'पीरूल' एकत्रीक...