सड़कों की बदहाली से वीरगांव में जनजीवन प्रभावित
सहरसा, मई 4 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के वीरगांव पंचायत में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बघवा के पास रोड नंबर 17 से अमाही, मोहनपुर होते हुए तरही जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। वहीं कुम्हरा कब्रिस्तान से तरही तक बनी सड़क 2019 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। हाई लेवल ब्रिज के अभाव में समस्या गंभीर: रोड नंबर 17 टी-2 से वीरगांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क भी बिना हाई लेवल ब्रिज के अधूरी है, जिससे इसका उपयोग सीमित हो गया है। यह भी पढ़ें- सड़कों की बदहाली से वीरगांव में जनजीवन प्रभावित नया टोला घाट पर पुल नहीं होने से बड़ी आबादी प्रभावित है। पंचायत की मुखिया अर्चना आनंद ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.