सड़कों की बदहाली पर पूर्व विधायक खफा
बागेश्वर, मई 29 -- देवें्रद पांडे, कपकोट। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कपकोट क्षेत्र के कर्मी, तोली, बघर और बदियाकोट मोटर मार्गों की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाली का शिकार हैं, जबकि इंटरनेट मीडिया और सरकारी मंचों पर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि जमीनी स्तर पर जाकर सड़कों की वास्तविक स्थिति देखने पर विकास के दावों की सच्चाई स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सड़क विकास के नाम पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये आखिर कहां जा रहे हैं। टूटी और जर्जर सड़कें यह दर्शाती हैं कि विकास के नाम पर केवल प्रचार किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यह भी पढ़ें- सड़कों की बदहाली पर पूर्व विधायक खफा कर्मी, तोली, बघर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.