सड़कों की बदहाली चिंताजनक : कांग्रेस
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले राजधानी में जलभराव, सड़कों की बदहाली, यातायात जाम और दिल्ली हवाई अड्डे तक पर जलभराव को लेकर चिंता जताई है। दिल्ली कांग्रेस संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि सरकार को बेहतर तैयारियां करनी चाहिए क्योंकि इससे देश की छवि धूमिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि 12-13 सितंबर को देश में ब्रिक्स सम्मेलन जैसा महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन होना है, लेकिन दिल्ली की सड़कों की हालत देखकर सरकार की तैयारियों की पोल खुल रही है। भारद्वाज ने कहा कि जब सरकार दो घंटे की बारिश नहीं संभाल पा रही है तो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान दिल्ली की प्रतिष्ठा और देश की छवि को कैसे संभालेगी। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स समिट की तैयारियों के बीच भारी बारिश, दिल्ली में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.