रुडकी, मार्च 13 -- विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने सड़क निर्माण, युवाओं के रोजगार और रुड़की नगर निगम के टैक्स संबंधी मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य मार्गों के निर्माण से पहले एक ठोस नीति बनाई जाए। कहा कि सड़क बनने के बाद उसे सीवर, पेयजल या गैस पाइपलाइन के लिए बार-बार खोदना जनता के पैसे की बर्बादी है। सड़क निर्माण से पहले ही सभी संबंधित विभागों को सूचित कर इन लाइनों को भूमिगत करने का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूपीएससी और यूकेएसएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...