औरंगाबाद, फरवरी 17 -- इन दिनों सड़कों के किनारे जमा बालू और डस्ट दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। शहर में मैट्रिक परीक्षा के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात दबाव पहले से अधिक हो गया है, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। ऐसे में सड़क किनारे जमा बालू बाइक सवारों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र यादव ने कहा कि कई स्थानों पर वाहन किनारे से निकलने की कोशिश करते हैं, जहां बालू के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है। दाउदनगर-पटना रोड, दाउदनगर-औरंगाबाद रोड एवं दाउदनगर गायजी रोड समेत शहर की अधिकांश सड़कों पर यही स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क किनारे जमा बालू कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब सफाई अभियान चलाकर सड़कों को सुरक्षित बनाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.