गोड्डा, मई 25 -- बीते दो वर्षों में जिले की प्रमुख सड़कों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। कभी गोड्डा से भागलपुर जाने के लिए जर्जर और संकरी सिंगल सड़क लोगों की परेशानी का कारण बनी रहती थी। यही स्थिति देवघर, दुमका, महागामा और पाकुड़ रोड की भी थी। खराब सड़कों की वजह से यात्रा में घंटों समय लगता था और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब अधिकांश प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण हो चुका है।

सड़क चौड़ीकरण का प्रभाव कहीं फोरलेन तो कहीं टू-लेन सड़क बनने से आवागमन काफी सुगम हो गया है। नई और बेहतर सड़कों के निर्माण से लोगों को तेज एवं आरामदायक यात्रा की सुविधा मिली है। गोड्डा से भागलपुर, देवघर और दुमका की दूरी अब पहले की तुलना में कम समय में पूरी हो रही है। हालांकि अच्छी सड़कों के साथ एक नई समस्या भी तेजी से सामने आई है। तेज रफ्तार और ...