सड़कों का विकास में विशेष योगदान:राज्यमंत्री
रामपुर, मई 10 -- राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का विशेष योगदान रहा है। सड़क ही विकास की आधारशिला होती हैं। शनिवार वह गांव मुशर्रफगंज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत डंडिया से हिरनखेड़ा मार्ग के नवनिर्माण कार्य पर 89.70 लाख रुपये तथा डंडिया से मुशर्रफगंज मार्ग के नवनिर्माण कार्य पर 133.75 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर एवं सुगम संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.