मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी । मधुबनी शहर इन दिनों लगातार सड़क जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों-चौभच्चा चौक, बाबू साहब चौक, शंकर चौक तथा 13 गुमटी रेलवे स्टेशन रोड-पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें आम दृश्य बन चुकी हैं। खासकर चौभच्चा चौक, रेलवे स्टेशन रोड और 13 गुमटी रोड पर लगभग हर आधे घंटे में जाम लगना अब सामान्य बात हो गई है। इससे न केवल आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.