सड़कों और पुलों को 13.1 करोड़ डॉलर का नुकसान
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नेपाल में आई बाढ़ से सड़क नेटवर्क और पुलों को भारी नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क विभाग ने बताया कि सड़कों और पुलों को करीब 13.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 अरब नेपाली रुपये) का नुकसान हुआ। नुवाकोट और रसुवा में कम से कम 40 किलोमीटर सड़क बाढ़ में बह गई। बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और चितवन में 32 कंक्रीट पुलों को बहा दिया। बाढ़ में रसुवा और नुवाकोट को जोड़ने वाले 16 पुल बह गए। वहीं, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए रसुवा में एक करोड़ नेपाली रुपये, नुवाकोट में एक करोड़ रुपये और धादिंग में 50 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- नेपाल पैकेज ::: सोलर पावर बैंक से फोन किए जाएंगे चार्ज प्राधिकरण ने बताया कि नूडल्स, बिस्किट, स्लीपिंग बैग, गद्दे और कंबल समेत राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक रवाना किए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.