सड़के स्वीकृत होने पर शुक्ला ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में चार सड़कों के निर्माण के लिए 2.18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर शुक्ला ने बताया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की प्रत्येक आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ग्रामीण क्षेत्रों में 1.33 करोड़ की तीन सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.