सड़कें बनीं गड्ढा, दशकों से नरक झेल रहे ग्रामीण
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। ग्रामीण इलाकों में विकास के दावों की हवा निकालती जर्जर सड़कें आज हजारों ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। दशकों से बदहाल पड़े संपर्क मार्गों के कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बहुआ क्षेत्र में जहां बांदा-कानपुर मार्ग से तीन गांवों को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, वहीं विजयीपुर क्षेत्र का नरैनी-बहरामपुर मार्ग जलभराव के कारण दलदल का रूप ले चुका है। जनप्रतिनिधियों और अफसरों की उपेक्षा के चलते स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आए दिन हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। बहुआ क्षेत्र में बांदा-कानपुर मार्ग से धर्मपुर, गोपाली खेड़ा और कोडार गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। करीब तीन किलोमीटर लंबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.