मोतिहारी, मई 3 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ सुबह में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद देर तक बूंदा-बांदी होती रही। बाद में मौसम साफ होने के साथ धूप निकली। दो दिन की बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव : विगत एक मई को भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव दूर भी नहीं हुआ था कि रविवार को हुई बारिश से फिर सड़कों पर जलजमाव हो गया। शहर की गली व मोहल्लों में हल्का जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के कई मोहल्ले जलजमाव से प्रभावित रहे. यह भी पढ़ें- Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना में हल्की बारिश; 8 मई तक खास बलाव नहींबारिश से हरी सब्जी,गन्ना आदि फसल को लाभ बारिश से हरी सब्जियों की फसल को काफी लाभ हुआ है। किसान भीषण गर्मी पड़ने से सब्जी की फस...