सड़कें चमकीं, नालियां गायब, गंदे पानी में घिरा श्यामपुर क्षेत्र
हरिद्वार, जून 7 -- श्यामपुर क्षेत्र के कई गांवों में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से सड़कें और गलियां कीचड़ व दुर्गंध से भर गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी ड्रेनेज सिस्टम बनाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर पीली समेत आसपास के गांवों में सड़क निर्माण के बावजूद गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों और गलियों में फैलकर कीचड़ और दुर्गंध का कारण बन रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक जमा रहने से हालात बदतर हो जाते हैं। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। उनका आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले नालियों के निर्माण के नाम पर किए गए कार्य केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.