गिरडीह, अप्रैल 8 -- विजय शर्मा, देवरी। देवरी मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर तिलकडीह पंचायत अन्तर्गत झारखंड-बिहार सीमा के पास सिजुआ गांव में ग्रामीणों को सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं करीब एक साल से राशन कार्डधारकों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में गांव की फुलमुनि हेंब्रम, बसंती सोरेन, छोटकी बेसरा, ढेना मुर्मू, भारती मुर्मू, राकेश सोरेन, रविरंजन मरांडी आदि लोगों ने बताया कि गांव की सबसे बड़ी समस्या पहुंच पथ की है। जिसमें सालबहियार मोड़ से सिजुआ गांव तक करीब तीन किलोमीटर पहुंच पथ नहीं है। जिससे गांव में आज भी तीन या चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाता है। सड़क की सुविधा नही रहने से गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। गांव तक जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.