रांची, मार्च 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेंती गांव की ग्राम सभा के बैनर तले मंगलवार को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व ग्राम प्रधान कमलाकांत मुंडा ने किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 10 वर्षों से गांव की मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों पर पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है, वहीं किसानों को सब्जी बाजार तक ले जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है।सड़क बदहाल, सामाजिक जीवन भी प्रभावित:ग्रामीणों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.