पलामू, मार्च 29 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के पोंची पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की कमी के साथ-साथ रोजगार के सीमित अवसरों के कारण पंचायत के लगभग 10 से 15 प्रतिशत युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर जाते हैं। यह पलायन केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक विघटन का कारण भी बन रहा है। परिवार बिखर रहे हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पोंची पंचायत के पांच गांवों से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे यहां के विकास का प्रतीक बनना चाहिए था, लेकिन यह ग्रामीणों के लिए कई नई समस्याएं लेकर आया है। खेतों के बीच से बनी सड़क के कारण प्राकृतिक जलस्रोतों का स्तर नीचे चला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले जिन खेतों में आसानी से सिंचाई हो जाती थी, अब वहां पानी की भारी कमी हो गई है। जलस्तर गिरने से न केवल खेती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.