कटिहार, मई 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता नगर निगम कटिहार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक सोमवार की तरह इस बार भी नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां 27 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार की चर्चा जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क एवं नाला निर्माण, बिजली पोल और स्ट्रीट लाइट, रास्ता विवाद, अतिक्रमण, नालों की सफाई समेत विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। महापौर ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

महापौर का निर्णय महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर में सड़क अतिक्रमण करने वालों के...