सडक हादसे में बाइक सवार घायल
बागपत, जून 12 -- दाहा। दाहा बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर के निकट सामने से आ रहे कैंटर गाड़ी को बचाते समय बाइक सवार समेत खेत में जा गिरा। घायल बाइक सवार का राहगीरों ने उपचार कराकर उसके घर भेज दिया। बताया गया कि बिनौली गांव निवासी सोनू गुरुवार सुबह दाहा से बिनौली जा रहा था। बरनावा की तरफ से आई कैंटर गाड़ी को बचाते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में जा गिरी। राहगीरों ने उसे खेत से निकाल निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया तथा उसे उसके घर भिजवाया गया। यह भी पढ़ें- सडक हादसे में बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.