हापुड़, फरवरी 7 -- पिलखुवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक द्वारा सड़क विकास से जुड़ी दो अहम एवं बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के साथ ही दोनों योजनाओं के निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिए गए हैं, जिससे क्षेत्र में विकास गतिविधियां तेज हो गई हैं। पहली योजना के तहत पिलखुवा-फगौता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। करीब 7.65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगभग 15.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्ग के चौड़े होने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी योजना के अंतर्गत हिण्डालपुर से जुड़े संपर्क मार्ग पर 1.92 किलोमीटर लंबा मिसिंग लिंक बनाया जाएगा। इ...