सराईकेला, मार्च 10 -- राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मुरुमडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल सुड़सी गांव निवासी सोमाय हांसदा (18) की इलाज के दौरान रिम्स रांची में मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव पैतृक गांव लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताया गया कि 3 मार्च को सोमाय हांसदा अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जुमाल गांव बाहा पर्व मनाने गया था। लौटने के दौरान मुरुमडीह के पास ब्रेकडाउन आयरन लदे ट्रक के पीछे में मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे राजनगर सीएचसी, फिर एमजीएम जमशेदपुर, टीएमएच और बाद में रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.