बागपत, अप्रैल 6 -- दाहा। पुसार-बराल मार्ग पर दोघट के पास बाइक फिसलकर गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने उपचार के लिए भेजा है। बराल गांव निकासी सोनू पुसार की तरफ से अपने गांव बराल जा रहा था बताया गया कि दोघट के पास उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक सवार युवक सोनू घायल हो गया। राहगीरों ने उसे दूसरे वाहन में बैठाकर उपचार के लिए बराल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...