बागपत, मई 13 -- दाहा। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली के निकट गोवंश को बचाते समय अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गई। बाइक गिरने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बड़ौत उपचार के लिए भिजवाया है। शाहपुर गांव निवासी नईम अपनी पत्नी शाहिस्ता को लेकर बड़ौत आ रहा था। बताया गया कि बामनौली के पास अचानक सड़क पर दो गोवंश आपस में भिड़ते हुए आ गए। जिन्हें बचाते समय उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी। जिसमें दोनो घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गढ्ढे से बाहर निकाल कर बड़ौत उपचार के लिए भिजवाया दिया। यह भी पढ़ें- मवेशी से टकराकर बाइक सवार दम्पत्ति घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...