आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़। सठियांव पुलिस चौकी में नव निर्मित जनसुवाई केंद्र का शनिवार को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही सठियांव चौराहे पर पुलिस बूथ का शुभारम्भ किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई केन्द्र के संचालन से क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी निस्तारण होगा। इस दौरान सीओ सदर आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पांडेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- निस्तारण की समस्याग्रस्त व्यक्ति को दी जाए जानकारी यह भी पढ़ें- एसपी ने पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...