आजमगढ़, जनवरी 2 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव ब्लाक के गजहड़ा गांव स्थित बावन बीघा मैदान में चल रहे नौ दिवसीय टीचर्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। सठियांव की टीम ने लालगंज को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच एवम मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राजतिलक को दिया गया। विधायक अखिलेश यादव एवं समाजसेवी अब्दुल्ला ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। देवेंद्र सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में बने रेफरी आजमगढ़। जिले के मूसेपुर गांव निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी देवेंद्र कुमार यादव को चार जनवरी को वाराणसी में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए रेफरी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की तरफ से उनका चयन किया गया है। देवेंद्र यादव लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.