मेरठ, मार्च 24 -- क्षेत्र के सठला गांव में एक मासूम बच्ची को थप्पड़ मारने का विरोध करना मां को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। मंगलवार को सठला गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को गांव के ही युवक ने थप्पड़ मार दिया। बच्ची की मां ने इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। पीड़िता साक्षी पत्नी बंटी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का अंकुल वहां पहुंचा और बिना किसी कारण बच्ची को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने पिता और तीन भाइयों के साथ लाठी-डंडे लेकर वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.