सठला में मकान विवाद में घर में घुसकर हमला, एक घायल
मेरठ, जून 28 -- मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में रविवार दोपहर मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर में घुस आए और मारपीट के दौरान जीशान उर्फ पप्पू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सठला में मकान को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। घायल जीशान उर्फ पप्पू के परिजनों ने थाना मवाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अरशद पक्ष के चार-पांच लोग दोपहर के समय उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।परिजनों यह भी पढ़ें- सठला में मकान विवाद में घर में घुसकर हमला, एक घायल का आरोप है कि हमले के दौरान जीशान उर्फ पप्पू के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.