मेरठ, दिसम्बर 27 -- मवाना। थाना क्षेत्र के ग्राम सठला में पुलिस के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गांव में सघन कार्रवाई शुरू कर दी गई है। करीब 20 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। इसकी लिस्ट भी भेज दी है। वहीं, शुक्रवार को सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी पूनम जादौन गांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से शस्त्र लाइसेंस के तहत हथियार जमा कराए। पुलिस ने अब तक गांव से 25 शस्त्र जमा करा लिए हैं। साथ ही पेट्रोल पंप के सामने स्थित भूमि की पैमाइश कराई गई, जहां प्रस्तावित पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि सठला निवासी गुलाब उर्फ यासिर पुत्र नवाब के खिलाफ दिल्ली में कई मुकदमें दर्ज हैं। गुलाब को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने मंगलवार रात 8.45 बजे सठला में दबिश दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.