आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस ने सट्टे के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्ची व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सट्टे के मामले में अमांपुर थाना पुलिस ने मुखराज पुत्र बंगाली बाबू निवासी शास्त्री नगर, राजवीर पुत्र हरवीर सिंह निवासी नगला चौपारा, ढोलना थाना पुलिस ने तालेवर सिंह पुत्र मौहर सिंह निवासी नगला गोदी, महेन्द्र पुत्र होतीलाल निवासी सुजायतगंज, कासगंज कोतवाली पुलिस ने प्रदीप पुत्र प्रेमपाल निवासी मोहल्ला भूतेश्वर को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने कुल 3885 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां, डायरी, नोटबुक, पेन, टॉर्च, मोमबत्ती, फट्टा आदि सट्टा सामग्री बरामद की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.