आगरा, अप्रैल 2 -- जनपद की कोतवाली गंजडुंडवारा एवं सोरों पुलिस ने क्षेत्र से सट्टे के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 5650 रुपये नकद, सट्टा पर्ची, गत्ता, कलम आदि बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार की रात थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी अकबर नगर पलिया गंजडुंडवारा को 2200 रुपये नकद, सट्टा पर्चा, गत्ता, कलम समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा गुफरान पुत्र सुलेमान निवासी समसपुर थाना गंजडुण्डवारा को पुलिस ने 2300 रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची आदि समेत पकड़ा है। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि कोवताली पुलिस ने सट्टे के मामले में पुरुषोत्तम पुत्र महावीर निवासी होडलपुर सोरों को 1150 रुपये की नकदी, दो सट्टा पर्चा, कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.