हेमंत कुमार पांडेय, अप्रैल 18 -- दिल्ली के नार्थ रोहिणी इलाके में एक युवक ने शुक्रवार को कर्ज चुकाने के लिए खुद के साथ 17 लाख रुपये की लूट की झूठी वारदात करा डाली। हालांकि पुलिस की जांच में खुलासा होने पर रुपये बरामद हो गये और चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नार्थ रोहिणी पुलिस को अभिषेक नाम के युवक ने 17 लाख रुपये की लूट की सूचना दी थी। अभिषेक ने बताया कि वह पत्नी के साथ रुपये लेकर कर्ज की रकम लौटाने जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर जांच शुरू की। फिर अनुज, भारत, अजय और फिर अभिषेक को गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए।सट्टे में हार चुका था छह लाख रुपये जांच में मालूम हुआ कि अभिषेक आनलाइन सट्टे में छह लाख रुपये हार चुका था और उसे अनुज को रुपये चुकाने थे। वहीं अभि...