लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जनेश्वर एंक्लेव अपार्टमेंट के 11वें माले से कूदकर 35 वर्षीय प्रापर्टी डीलर प्रबल जैन ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कपड़ों से मिले चार पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि सट्टे की लत छोड़ न पाने के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। सट्टे में काफी रुपया हार चुके हैं और इस लत से छुटकारा पाना चाहते थे लेकिन खुद को रोक नहीं सके। नोट के अंत में उन्होंने पत्नी को लिखा इसमें तुम्हारा या किसी का कोई दोष नहीं है, मैं खुद अपनी मौत का जिम्मेदार हूं। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कस्बे के रहने वाले थे। वह लखनऊ के गुडंबा स्थित जनेश्वर एंक्लेव अपार्टमेंट में अपनी पत...