रुडकी, जनवरी 23 -- कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई हैं। एसएसआई सुनील पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हज हाउस के पीछे एक खाली प्लॉट में सट्टे का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम कलीम अहमद निवासी रायपुर रोड शक्ति विहार देहरादून बताया, जो वर्तमान में कलियर में ही रह रहा था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2070 रुपये की नकदी, पेन, गत्ता, डायरी और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...