सट्टे की खाईबाड़ी करते दो युवक गिरफ्तार
औरैया, जून 15 -- कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चियां और एक पेन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अशोक नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र श्रीराम तथा इस्लाम नगर निवासी सकील पुत्र लियाजुद्दीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 925 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां तथा एक पेन बरामद किया गया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.