रुडकी, अप्रैल 10 -- कलियर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की है। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिरासत में ले लिया और तलाशी ली। तलाशी में दोनों के पास से 2300 रुपये की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की। उन्होंने बताया कि जुनैद निवासी तीमरदास सराय, थाना नकासा जिला संभल और असकर निवासी सहवाजपुरा, थाना रायसती जिला संभल यूपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.