बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व विधायकों की नाराजगी के बाद आखिरकार पुलिस अफसर हरकत में आये तब कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। सटोरियों के कब्जे से एक लाख 5 हजार 660 रुपये नगद, मोबाइल फोन और सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीते दिन एनआईसी में सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों के क्रियाकलापों पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्क्ष राजीव कुमार, विधायकों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। कई मामले प्रमाण के साथ रखे थे। जिस पर प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने गंभीरता से लेते हुये नाराजगी जताई थी। जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग...