सट्टे की खाईबाड़ी करता युवक गिरफ्तार
काशीपुर, मई 25 -- काशीपुर। सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा डायरी, पैन व हजारों रुपए की नकदी बरामद कर आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार की देर शाम बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मौहल्ला अल्ली खां के करबला मैदान के पास से मुखबिर की सूचना पर एक सटोरिये को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो अलग-अलग सट्टा डायरी, पैन व 4420 रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी यादव सभा, बांसफोडान बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में बांसफोड़ान चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज जोशी, ज्ञानेंद्र कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.