सट्टे की खाइबाड़ी करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
हापुड़, मई 12 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव असौड़ा में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 460 रुपये बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोयमी रोड स्थित माता मंदिर के पास बरगद के नीचे एक व्यक्ति सट्टे की खाइबाड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला पीरवाला, गांव असौड़ा थाना हापुड़ देहात निवासी इसरार है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक सट्टा पर्चा, गत्ता, पेन और 460 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.