हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को गौला बाईपास से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और 1550 रुपये नकदी के गिरफ्तार किया है। आरोपी सट्टे की 'खाई-बाड़ी' करने का काम करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:03 बजे कांस्टेबल सुच्चा सिंह और उनके साथी कांस्टेबल लक्ष्मण राम ने गश्त के दौरान गौला पार्किंग कट से पहले यात्री विश्राम गृह के पास कुछ लोगों को भीड़ बनाकर खड़े देखा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, सभी भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम शंकर गुप्ता निवासी आंवला चौकी के पास गौलागेट बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सट्टे का काम करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...