गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर। सट्टेबाजी और अवैध लेनेदेन के मामले में मंगलवार को एसओजी ने शादियाबाद थाना क्षेत्र के छोटी जंगीपुर गांव से एक युवक को उठा लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शादियाबाद प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छोटी जंगीपुर गांव का एक युवक ग्रामीणों को आसान कमाई का लालच देकर उनके खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों में अवैध रूप से बड़ी रकम मंगवाता था। आरोप है कि मोटी रकम आने के बाद वह खाता धारकों को कुछ रुपये देकर शेष पैसे अपने नेटवर्क को सौंप देता था। गांव का ही एक व्यक्ति जब बैंक पहुंचा तो उसके खाते से लगभग 20 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन देखकर हैरान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हुई और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.