हापुड़, मई 1 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने सट्टा लगाने का आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, बाल पेन और 580 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि 30 अप्रैल की देर रात उपनिरीक्षक नागसेन आनन्द पुलिस टीम के साथ गश्त व चेकिंग में थे। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह के पीछे स्थित गेट की सीढ़ियों पर एक युवक सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस पर आनन फानन में मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला मजीदपुरा निवासी खालिद है। आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पर्ची, एक बाल पेन और 580 रुपये नकद बरामद हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.