सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
हापुड़, अप्रैल 21 -- कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड से परतापुर की ओर नई आबादी टंकी के पास कच्चे रास्ते पर कुछ लोग सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देवेंद्र सिंह उर्फ पीने और सुमित गिरी निवासी गांव खेड़ा बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से सट्टा पर्ची लिखे दो गत्ते, दो पेन और कुल 300 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी राहगीरों से पैसे लेकर सट्टा लगवा रहे थे।पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.