सट्टा बंद कराने को डीएम-एसएसपी को ज्ञापन
बदायूं, मई 24 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टा, जुआ और स्मैक के अवैध कारोबार को तुरंत बंद कराने की मांग की है। नगर अध्यक्ष डोरीलाल वाल्मीकि ने कहा कि अवैध धंधों की वजह से शहर की जनता, विशेषकर दलित और वाल्मीकि समाज के युवाओं का भविष्य और आर्थिक स्थिति पूरी तरह बर्बाद हो रही है। आईपीएल सट्टे के दलदल में फंसकर युवा लाखों रुपये गंवा रहे हैं, जिससे तंग आकर कई लोग शहर छोड़ने और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं। करीब एक साल पहले लालपुल चौराहे पर सट्टे के विवाद में एक युवक की हत्या भी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- देवबंद पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दिया तीन सूत्रीय ज्ञापन सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि शहर को साफ रखने वाले कर्मचारी अब इस सामाजिक गंदगी को भी साफ करने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.