औरैया, मार्च 21 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टा पर्ची और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। कस्बा इंचार्ज बृजकिशोर ने पसैया रोड पर छापेमारी कर नहर बाजार निवासी सत्यवीर उर्फ रूपेश पुत्र रामस्वरूप को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पर्ची और 350 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। उसके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.