झांसी, मई 20 -- झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर थाना पुलिस ने सट्टा खेलाते एक को धरा है। उसका पास से दो मोबाइल, 80 रुपए बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, रामप्रताप सिंह, अंकित सिंह राजावत, अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय के पास पहुंची। जहां दबिश देकर योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले निवासी चौगड्डा गांधीगंज को पकड़ा है। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन और 80 रुपये नकद मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता था। यह भी पढ़ें- आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार आरोपी ने अभिषेक पटेल निवासी पंडवाहा थाना टोडीफतेहपुर समेत फिरो...