विकासनगर, मार्च 23 -- विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी जुडली, आधोवाला बताया। उसने बताया कि वह मोबाइल के माध्यम से लोगों का पैसा सट्टे में लगाता है और जीतने पर कमीशन काटकर बाकी रकम लौटा देता है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.