सट्टा खिलवा रहे तीन आरोपी दबोचे, हथियार भी बरामद
सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सट्टा खिलवाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, सट्टे का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन बाइपास के पास दबिश दी गई। यहां से विक्की पुत्र तेजपाल निवासी बुद्ध विहार, ग्राम देवला, नीरज पुत्र सोमपाल निवासी पीएनवी बैंक वाली गली रसूलपुर तथा अंशुल पुत्र भूषण निवासी छप्पर छुड़ी, थाना नकुड़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सट्टे का पर्चा, पेन और 2310 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा एक तमंचा 312 बोर मय 10 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी सट्टा खिलाने के साथ हथियार रखकर रौब गांठते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.