रुडकी, मई 8 -- कलियर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दरगाह क्षेत्र से एक युवक को सट्टा लगाते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पेन, गत्ता, डायरी और नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहवेज निवासी ग्राम सवाजपुर, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.