सट्टा के अड्डे पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अवैध सट्टा, जुआ और ऑनलाइन लॉटरी गेमिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भगवानपुर में गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने अवैध रूप से ऑनलाइन गेमिंग लॉटरी खेलने और उसके संचालन में लिप्त 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि भगवानपुर इलाके में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लॉटरी गेमिंग का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और वहां से 12 अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के पास से ऑनलाइन गेमिंग लॉटरी खेलने संबंधी सामग्री, नकद रुपये, कैलकुलेटर और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दिवाकर आनंद, मिथुन कुमार, प्रकाश चन्द्र जैन, मनोज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.